
*
*रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ*
*नवादा (बिहार)।* जिला समाहरणालय में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना से समाहरणालय परिसर में बने यात्री शेड एवं शौचालय में ताले लटक रहे हैं. ऐसे में समाहरणालय आनेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बता दें मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना से समाहरणालय परिसर में बने यात्री शेड एवं शौचालय का निर्माण वर्ष 12.12.2018 को 25 लाख 13 हजार 7 सौ 40 रूपये की लागत से किया गया था। लेकिन ताला लगे रहने से इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है।
यह हाल तब है जब जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों का यहां आना-जाना लगा रहता है। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा पा रहा है। ऐसे में समाहरणालय आनेवाले लोगों को शौच के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



