उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी के सहमति से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा*
*सरफ़राज़ आलम* लखीसराय!भारतीय जनता पार्टी के बायपास स्थित कार्यालय में भारतीय जनता के पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई! बैठक में सभी 18 संगठनात्मक मंडल के मंडल अध्यक्ष पार्टी के सभी पदाधिकारी ,मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष के सहमति से
लखीसराय के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नाम की घोषणा की गई!
जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन करते हुए ताली बजाकर अभिवादन किया!
जिलाध्यक्ष की घोषणा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने की!
उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी लखीसराय का संगठन के चुनाव के दौरान सर्वप्रथम प्राथमिक सदस्यता बनाया गया, उसके बाद सक्रिय सदस्यता बनाए गया ,सक्रिय सदस्यता के बाद मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया , मंडल अध्यक्ष के चयन के बाद जिला अध्यक्ष का चयन किया गया, श्री सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को विशाल बट वृक्ष के समान बताया और उन्होंने घोषणा की कि आगे जाकर हम प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की भी नियुक्ति करेंगे,
जिला अध्यक्ष की घोषणा के उपरांत दीपक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया,
श्री सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को एक नए आयाम तक तक ले जाने की कोशिश करूंगा, एवं पूरी तत्परता एवं तन मन से संगठन के कार्यों का निष्पादन करूंगा ।
कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी विनोद मंडल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवानंद साहू,छेदी प्रसाद गुप्ता,ललित बंका, जिला परिषद के सदस्य अमित सागर चीकू सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि के रूप में हिमांशु सिंह, जिला के महामंत्री सनोज साह, घनश्याम मंडल ,
ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी एवं सभी मंडल अध्यक्ष सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे!

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



