google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग़ज़िआबाद:  योग,यज्ञ एवं वेद कथा का भव्य शुभारम्भ*



*आशीर्वाद प्राप्त करने वाले की आयु,विद्या,यश ओर बल नित्य बढ़ते हैं -स्वामी शिवानंद*

*मानवता के सुख का साधन यज्ञ ओर वेद है-डॉ यशवीर आर्य*

*महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग से परमात्मा की अनुभूति संभव-प्रवीण आर्य*

ऋषिकेश,शनिवार,12-09-2026 को आर्य नेता स्व. बहोरी लाल गौतम की पुण्य स्मृति में दा ग्रीन लेमन रिसोर्ट,ग्राम-जोगीयाना, मोहन चट्टी (उत्तराखंड) में योग,यजुर्वेद शतकम यज्ञ एवं वेद कथा का भव्य शुभारम्भ हुआ।आचार्य प्रमोद शास्त्री के ब्रह्मत्व में महायज्ञ हुआ।मुख्य यज्ञमान श्रीमती शोभा गौतम,अमित गौतम तथा ज्योति गौतम,नवनीत गौतम रहे।यज्ञोप्रांत आचार्य जी ने यज्ञमानों को आशीर्वाद दिया, सविता आर्या क़ो जन्मदिन की बधाई दी और सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की।



हापुड़ से पधारी आर्य जगत की सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका आचार्या सुलभा शास्त्री एवं सुन्दर आर्य द्वारा गाए ईश्वर भक्ति के सुन्दर भजनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

स्वामी शिवानन्द सरस्वती ने कहा कि जो बच्चे माता पिता ओर गुरुओं का सम्मान व नमस्ते कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं उनकी आयु,विद्या,यश ओर बल चारों नित्य बढ़ते हैं।ओर उनकी बुद्धि कभी खराब नहीं होती।यज्ञ कर्म संसार का सर्वश्रेष्ठ  कार्य हैँ।जहां जाकर अच्छी अच्छी भावनाएं आती हैं विचार बदलते हैं वह स्थान तीर्थ कहलाता हैँ।

मुख्य वक्ता वेदकथाकार आचार्य  डॉ यशवीर आर्य ने कहा कि आर्य समाज के कारण आप स्वतंत्र देश के नागरिक बने हैं।स्वामी दयानन्द की विचार धारा से प्रभावित नौजवान आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे,तब जाकर आज़ादी मिली थी।आधुनिक भारत का निर्माण दयानन्द की विचार धारा से हो सकता हैँ।जीरो से हीरो बनाने की पद्धति हैँ आयुर्वेद।पुरी मानवता के सुख का साधन यज्ञ ओर वेद है।

योगाचार्य मनमोहन वोहरा,योग शिक्षिका वीना वोहरा एवं योगी प्रवीण आर्य ने साधकों क़ो हाथों पेरों के सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, हास्यासन,कपाल शोधन आदि योगाभ्यास कराये एवं उनके लाभोँ की चर्चा की।प्रवीण आर्य ने बताया कि महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग पर चलते हुए परमात्मा की अनुभूति संभव है।उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्य धर्मानुसार करें।धर्म वह है जिससे अभ्युदय और निश्नेयस की प्राप्ति हो।

मंच का कुशल संचालन धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री ने किया।

रिसोर्ट के डायरेक्टर एवं ऋषिकेश के भाजपा जिला अध्यक्ष विकास गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री प्रवेश गौतम,लक्ष्मण सिंह चौहान,सुमन चौहान,आशा आर्या,वेद प्रकाश तोमर,मंगल सिंह,सुभाष शर्मा,हरवीर सिंह, राजेन्द्र आर्य, प्रेम पाल शर्मा, सुमन चौधरी,ज्योति,प्रीति आदि उपस्थित रहे।

शांतिपाठ एवं प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)