उत्तर प्रदेश

आगरा की लोकसभा सीटों पर, आगरा में 54 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी में 57.2 प्रतिशत मतदान

आगरा। जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान में गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर भी वर्ष 2019 के मुकाबले चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आगरा सुरक्षित सीट पर आज मंगलवार की शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 54 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2019 में आगरा सीट पर 59.60 फीसद और फतेहपुर सीकरी पर 61.16 फीसद मतदान हुआ था। कम मतदान ने प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। खास तौर पर फतेहपुर सीकरी सीट को लेकर कांटे का संघर्ष लग रहा है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक उलटफेर वाले परिणाम की आशंका जता रहे हैं। जिला सूचना कार्यालय द्वारा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगरा सुरक्षित सीट के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 58.94, आगरा कैंट में 48.02, आगरा दक्षिण में 51.78, आगरा उत्तर में 51.19 और जलेसर 63.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इस संसदीय सीट पर कुल मतदान 54 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसी प्रकार लोक सभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 56.77, फतेहपुर सीकरी में 62.01, खेरागढ़ में 59.08, फतेहाबाद 59.71 और बाह 48.68 प्रतिशत वोट पड़े। इस संसदीय सीट पर कुल मतदान 57.2 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के हिसाब से आगरा सुरक्षित सीट पर जलेसर में सर्वाधिक और आगरा छावनी क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ। इसी प्रकार फतेहपुर सीकरी सीट पर फतेहपुर सीकरी विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक और आगरा ग्रामीण क्षेत्र में सबसे कम वोट पड़े। वहीं कुछ बहुत ज्यादा उलटफेर की आशंका से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। परिणाम किस के पक्ष में रहते हैं, यह चार जून को मतगणना के दिन ही पता चलेगा।

9.53 लाख से अधिक लोगों ने नहीं किया वोट

आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर 20.72 लाख मतदाता है। शाम 6 बजे तक 54 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। इस हिसाब से आगरा में 11.18 लाख से कुछ अधिक वोट ही पड़े है जबकि 9.53 लाख से अधिक लोगों ने अपना वोट नहीं डाला।

2019 में इतना हुआ था मतदान

2019 लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट पर 59.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट पर 54 प्रतिशत मतदान हुआ है यानी पिछले बार की तुलना में 5.60 प्रतिशत मतदान कम हुआ है।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट

samaj

Recent Posts

भारतकी सबसे बड़ी सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल चेन ASG आई हॉस्पिटल्स का नोएडा मे भव्य उद्घाटन।

ASG ग्रुप के पूरे भारत और विदेशों में 85+ शहरों में 165+ से ज्यादा शाखाएं…

5 hours ago

दिल्ली के सरकारी बसों मे जेबकतरों का आतंक, नेता जी कहते है सब ठीक ठाक है

समाज जागरण दिल्ली/नोएडा दिल्ली : नेता चुनाव मे व्यस्त और जनता बस मे त्रस्त। दिल्ली…

6 hours ago

कौशल विकास पर आधारित छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से शुरू, सारी तैयारियां पूरी:प्रो डॉ रहमान

बी एन एम यू के कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ…

8 hours ago

हिंदू-मुस्लिम एकता और भाई-चारा की मिशाल बना उर्स शरीफ

ककराई वाले सैयद बाबा के उर्स में उमड़ा भाई चारा का प्रेम,सुशील कुमार ब्यूरो चीफ…

8 hours ago

उर्स शरीफ में कब्बाल पार्टियों ने बांधे रखी शमा

कब्बाल कलाकारों ने पूरी रात बिखेरा अपना जलवा ककराई वाले सैयद बाबा के उर्स शरीफ…

8 hours ago

आसमान से बरस रही लू वाली आग जवाब दे गए कूलर व पंखे

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज रोहतास भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। आसमान से…

8 hours ago