आकांक्षी प्रखंड कुकड़ु के कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड सभागार में नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ सामिल हुए। श्री सेठ ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं राज्य मंत्री संजय सेठ ने उपस्थित लोगों को सपथ भी दिलाई। जिला के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारदियार, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से मौजूद लोगों को जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कई स्टॉल भी लगाया गया था। जहां लोगों कि स्वस्थ जांच, खानपान, बीमा योजना, मिट्टी जांच समेत कई जानकारियां उपलब्ध कराई गई। मालूम हो कि यह कार्यक्रम 30 सितंबर 2024 तक चलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित छः इंडिकेटर्स पर लोगों को जागरुक करना है।

सामूहिक भागीदारी से पिछड़े प्रखंड से देश के मानचित्र पर लाने के उद्देश्य से आकांक्षी प्रखंड के रूप में कुकड़ु प्रखंड का चयन हुआ है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री सेठ ने कहा कि देश के नीति आयोग ने कुकड़ू प्रखंड को सबसे पिछड़े प्रखंड के रूप में चुनते हुए प्रखंड आकांक्षी योजना के लिए चयनित किया है। इसके अंतर्गत हम सभी को एक साथ मिलजुल कर काम करते हुए कुकड़ू को पिछड़े प्रखंड से आगे ले जाकर देश के मानचित्र पर लाना है। कुकड़ू प्रखंड के पास ह्यूमन रिसोर्स है, जिसकी बदौलत हम आसानी से इस प्रखंड के लिए निर्धारित विकास के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से गर्भवती होने पर स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने , पौष्टिक आहार लेने का अपील किया। कहा कि जिससे जन्म से पूर्व ही बच्चे की देखभाल की जा सके। इसके लिए डायबिटीज के रोगी बढ़ रहे हैं, इस रोग से ग्रसित व्यक्ति प्रतिदिन पैदल चलें, तो इस बीमारी से मुक्त हो जायेंगे। समय-समय पर जांच भी हाेनी चाहिए। किसानों को मिट्टी जांच के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन जमीन जस की तस है। जनसंख्या के पोषण की जिम्मेदारी भी इसी जमीन पर है। इसलिए इसके स्वास्थ्य की जांच भी अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग और जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर काम करेंगे तभी कुकड़ू प्रखंड का विकास संभव है। कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त, बीडीओ एवं कई विभागीय अधिकारियों ने भी संबोधित किया।

जन सहयोग से होगा कुकड़ू प्रखंड का विकास : डीडीसी

आपने संबोधन में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारदियार ने कहा कि जनता के सहयोग से हम निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।मौक़े पर जिला क़ृषि पदाधिकारी संजय कुमार, बीईईओ रविशंकर महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा, आकांक्षी प्रखंड फ़िलो सागर कुमार, सुपरवाइजर संगीता कुमारी, बीपीएम सुचित्रा महतो, सीएचसी ईचागढ़ के डॉ. घोषाल, बिटीएम हिमांशु कुमार,भाजपा नेता मधु गोराई, सारथी महतो, अशोक साव आदि उपस्थित थे।