अकोदिया।। समीपस्थ पोलायकलां में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। शानेश्वर और हिमालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं भीड़ लगी रही। तहसीलदार अलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से शाम 6 बजे तक पांडव कालीन हिमालेश्वर धाम पर 1 लाख श्रद्धालुओं ने द्वारा दर्शन किए हैं। अभी भी मंदिर में लोगों के दर्शन करने का सिलसिला जारी है। मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक और महाआरती का कार्यक्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की। भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
7 दिवसीय मेला भी लगा
मंदिर के पास में ही सात दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। बच्चे और बड़े झूले का आनंद ले रहे हैं। खरीदारी भी कर रहे हैं। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
शिव और शक्ति के मिलन का यह पावन पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और भक्तिभाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया