झारखंड

पुरेंद्र ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलकर दिया बधाई, बुके देकर किया स्वागत

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता,आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 15 मार्च 2024:–आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी 35 वार्ड में लगभग 34 करोड़ की लागत से आधारभूत संरचनाओं विटूमिन रोड (स्ट्रीट लाइट सहित), आरसीसी नाली तथा लगभग 330 करोड़ की लागत से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित होने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक श्री चंपई सोरेन से मिलकर उन्हें आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र की जनता की ओर से बधाई दिया एवं बुके देकर स्वागत किया।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री से केंद्र प्रायोजित जलापूर्ति योजना पूरी होने तक गंभीर पेयजल संकट के दौर से गुजर रही आदित्यपुर नगर निगम में पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग कीl उन्होंने मुख्यमंत्री से जूस्को द्वारा टैंकर से जलापूर्ति किए जाने की मांग भी की।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम एवं आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूरे राज्य सहित जिला सरायकेला- खरसावां, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और आदित्यपुर नगर निगम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आदित्यपुर को 15 साल पीछे धकेल दिया गया। विकास के नाम पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को तोड़ दिया गया और कई बार एक्सटेंशन मिलने के बावजूद केंद्र प्रायोजित योजनाएं पूरी नहीं हो पाईl केंद्र सरकार लोगों को सिर्फ विकास का सपना दिखा रही है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलकर बधाई देने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, देव प्रकाश, मनोज चौरसिया, विशाल राणा, अधिवक्ता संजय कुमार शामिल थे।

samaj

Recent Posts

चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण से एमआरपी बनेंगे अधिक सक्षम

मास्टर रिसोर्स पर्सन के चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जारी जिला से प्रबंधक अधिप्राप्ति धर्मवीर कुमार…

1 min ago

डॉ. सुधांशु ने लंबे समय तक विश्वविद्यालय प्रशासन में निभाई कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं

महाविद्यालय में नई पारी की शुरुआत मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा। लगभग सात वर्षों तक लगातार…

6 mins ago

भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छ वातावरण मिले – मनोज कुमार

जिलाधिकारी ने दिए उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश आई एम खान/दैनिक समाज…

21 mins ago

बुरांशखंडा पुनर्गठन पंपिग पेयजल योजना के बाद भी पानी को तरस रहे मसूरी सहित धनोल्टी विधानसभा के गांव

देहरादून 15 मई 24 (चंद्रकांत सी पुजारी)एक ओर जहां उत्तराखंड के जंगल धूं धूं कर…

29 mins ago

भारतीय किसान यूनियन शंकर ने ग्रामीणों की समस्याओं का उठाया मुद्दा

समाज जागरण/ब्यूरो संभलसंभल।तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चमरौआ में से भण्डा - चमरौआ मार्ग…

1 day ago

सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोकजेपी के सच्चे सिपाही थे सुशील:डॉ. सुधांशु शेखर

मधेपुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेताओं ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी…

1 day ago