रामपुर पंचायत कांग्रेस बूथ कमिटी ने पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार को नबीनगर मे किया स्वागत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 24 अगस्त 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर मे उत्सव गार्डन के सभा कक्ष मे कार्यक्रम आयोजित कर 1963 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे,केरल और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल, औरंगाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष संतन सिंह ने किया जबकि संचालन कांग्रेस के वरीय नेता श्याम बिहारी सिंह द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से रामपुर पंचायत के सभी कांग्रेस बूथ कमिटी कमिटी एवम रामपुर पंचायत के नागरिकों द्वारा पूर्व सांसद को सम्मानित करते हुए आग्रह किया गया कि औरंगाबाद लोक सभा क्षेत्र से 2024 का चुनाव अवश्य लड़ें।वक्ताओं ने कहा कि रामपुर पंचायत के साथ साथ पूरा जिला आपके साथ है वक्ताओं ने कहा कि अबकी बार औरंगाबाद से आपकी जीत पक्की है। इसके पूर्व रामपुर के बटेश्वर तिवारी द्वारा पूर्व राज्यपाल को सभा मंच पर फुल माला एवम अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज पूरे देश मे भय और अराजकता का माहौल कायम है ।प्रधान मंत्री केवल झूठ बोलते है । उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव मे जो वादा जनता से किया गया था उसे पूरा नहीं किया गया।पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज पूरे देश मे तेजी से बेरोजगारी फैली हुई है।l महंगाई चरम सीमा पर और देश का किसान त्रस्त है।निखिल कुमार ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे मे है और देश की सीमा सुरक्षित नहीं है पूर्वोत्तर राज्य मे हिंसा का तांडव हो रहा है।पूर्व राज्यपाल ने यह भी कहा की कि 2024 के चुनाव मे भाजपा का पूरे देश मे सफाया हो जायेगा और केंद्र मे ’ इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम मे औरंगाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी, एआईसीसी के पूर्व सदस्य राकेश शर्मा,कांग्रेस के जिला प्रवक्ता चुलबुल सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह,रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भंटा सिंह, रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया व पैक्स अध्यक्ष रामाशीष पाल,अनील सिंह सरपंच प्रतिनिधि,बटेश्वर तिवारी,उदय सिंह,जितेंद्र सिंह, राजीव रंजन , सत्येन्द्र सिंह,सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता रामप्रवेश सिंह,धनंजय तिवारी, अंजार खान,इंदल पासवान, श्रीराम पाण्डे, चंचल सिंह,रंजीत सिंह , रामपुर पंचायत कांग्रेस बूथ कमिटी के सभी सदस्य सहित रामपुर पंचायत के अन्य ग्रामीणों एवम नबीनगर के बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।