मोतियाबिंद के 65 मरीजों का चित्रकूट में होगा निःशुल्क ऑपरेशन, सेवा कुंज आश्रम में आयोजित हुआ शिविर
समाज जागरण / आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। जिले के बभनी विकास खंड स्थित सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान, चित्रकूट की ओर से आयोजित इस शिविर में 500 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 150 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 65 मरीजों का चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
दीप प्रज्ज्वलित कर किया शिविर का शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ डॉ. त्रिलोक सिंह और डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों ने उठाया लाभ
शिविर में बभनी, बरवाटोला, भंवर, नधिरा, संवरा, चपकी, बड़होर, असनहर, नवाटोला, पिंडारी, काचन और आरंगपानी सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों से ग्रामीण पहुंचे। वहीं, छत्तीसगढ़ के केशारी और रघुनाथनगर से आए लोगों ने भी नेत्र परीक्षण कराया।
चित्रकूट से आए हेमराज, श्याम, सुनील मिश्रा और राजेंद्र कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को चश्मे उपलब्ध कराए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित 65 मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई है।
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
शिविर के दौरान डॉ. लालजी सुमन, सुदामा विश्वकर्मा, सुंदर लाल यादव, हुकुमचंद और सत्यनारायण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। निःशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण से जरूरतमंद लोगों को राहत मिली। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



