पुलिस, स्वास्थ और सफाई कर्मचारी रहे मस्तैदी
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी)
क्षेत्र के रामेश्वर महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के कोने-कोने से शिवभक्त दर्शन पूजन करने पहुंचे। श्रद्धालु श्रीरामचन्द्र द्वारा स्थापित रामेश्वर महादेव मन्दिर में अर्धरात्रि से ही हर-हर महादेव के उदघोष के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में शीश नवाया।रामेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला बुधवार को 3 बजे भोर से चालू हो गया था। शिव भक्तों ने नंगे पाव हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ 47 किमी की दूरी तय करते हुए पूरे श्रद्धा के साथ रामेश्वर पहुंचे।
रामेश्वर महादेव पुजारी अन्नू तिवारी ने बताया सायंकाल तक लगभग लगभग साढ़े तीन लाख शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर रामेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया। मन्दिर परिसर में हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। 47 किमी पंचक्रोशी यात्रा परिधि में फैले शिव भक्त रामेश्वर महादेव का दर्शन करने के बाद अगले पड़ाव शिवपुर व कपिलधारा के लिए रवाना हो गये। यात्रा में इस वर्ष महिलाओं की भी संख्या काफी रही।रामेश्वर में सुबह 10 बजे के बाद ग्रामीण इलाके के महिलाओं व पुरुषों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने वरुणा में स्नान कर रामेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। घाट व मन्दिर पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।मेले में सुरक्षा की कमान एडीसीपी गोमती जोन, एसीपी राजातालाब ,एसडीएम राजातालाब शिवानी सिंह,एसएचओ जनसा दुर्गा सिंह,बड़ागाँव अतुल कुमार सिंह,राजातालाब ए0 के0 वर्मा, चौकी प्रभारी रामेश्वर जगदम्बा सिंह हरहुआ प्रभारी अभिषेक राय सहित महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती रही। क्षेत्र के जंसा, बरेमा ,गोसाईपुर,चौखंडी शिव मंदिरों में भी भजन-कीर्तन जागरण व मानस पाठ का आयोजन किया गया।
एडीओ पंचायत सेवापूरी योगेंद्र पाल ने बताया रामेश्वर महादेव मंदिर में ६५सफाई कर्मचारियों और पंचकोसी मार्ग पर सफाई कार्य किया।
समाज सेवी संगठनों ने किया भक्तों की सेवा
आज पंचकोसी यात्रा में शामिल भक्तों की सेवा में आज पंचकोसी मार्ग पर जगह जगह सेवा शिविर लगा कर भक्तों की सेवा कार्य क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता करते नजर आए।