संभाग के तीनों जिलों में संगठन में फेर बदल की सुगबुगाहट

क्या अनूपपुर जिले में होगा परिवर्तन ? या रहेगा अछूता
लालजी तिवारी
शहडोल। लोकसभा चुनाव मे ऐतिहासिक विजय के बाद भारतीय जनता पार्टी अब अपने संगठन के चुनाव करने जा रही है देखा जाए तो प्रदेश में आगामी 3 वर्ष तक किसी भी प्रकार के चुनाव नहीं होने हैं भारतीय जनता पार्टी में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाता है पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया है। भाजपा की परंपरा के अनुसार पहले बूथ अध्यक्ष फिर मंडल अध्यक्ष उसके बाद जिला अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाता है।ऐसे में शहडोल संभाग के तीनों जिला अध्यक्षों का नए सिरे से चुनाव होना लगभग निश्चित माना जा रहा है शहडोल एवं उमरिया जिले के जिला अध्यक्ष लगभग 4 साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। जबकि अनूपपुर जिले के वर्तमान जिला अध्यक्ष साल भर से ज्यादा का कार्यकाल कर चुके हैं अनूपपुर जिले के जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को तीसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी लोगों में चर्चा है कि इन्होंने अभी लगभग डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा किया है इस आधार पर इनका परिवर्तन होना मुश्किल है जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर जिनमे हाल ही में नियुक्ति हुई है बाकी सभी जिले के जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे या तो उनके कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा की जाएगी इस आधार पर अगर अनूपपुर जिले में अध्यक्ष पद में परिवर्तन होता है तो पहला नाम कोतमा विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण चेहरा हनुमान गर्ग हो सकते हैं वर्तमान में जिले के उपाध्यक्ष हैं पूर्व में विधानसभा प्रभारी का भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और संभाग के इकलौते मंत्री के काफी करीबी माने जाते हैं दूसरा नाम वर्तमान में जिला भाजपा के महामंत्री जितेंद्र सोनी का है जो की पिछड़े वर्ग से आते हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं तीसरा नाम हीरा श्याम सिंह श्याम का भी है जो की संघ के करीबी हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री हैं विधानसभा चुनाव काफी करीब से हारने के कारण पार्टी इनको उपकृत भी कर सकती है चौथा नाम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह भी हो सकते हैं जो की कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल के काफी करीबी है और पिछले कई बार इनका नाम जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चला लेकिन बन नहीं पाया इसके अलावा अन्य नाम में प्रेमचंद यादव, श्याम नारायण शुक्ला पूर्व मंत्री के करीबी सिद्धार्थ सिंह आदि हो सकते हैं।
तो क्या दिलीप रिपीट हो सकते हैं
यदि उमरिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद में बदलाव की चर्चा की जाए तो वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री दीपू छतवानी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ,विष्णु भारती, धनुषधारी सिंह, रामनारायण प्यासी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह के नाम शामिल हैं। दीपू छतवानी को पूर्व मंत्री संजय पाठक का वर्धा हस्त प्राप्त है। ऐसी भी चर्चा है कि वर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप पांडे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पसंद माने जाते हैं और शहडोल सांसद भी जिला अध्यक्ष पद के लिए दिलीप पांडे पर अपनी सहमति जता सकती हैं। इसलिए इनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
शहडोल संभाग मुख्यालय में दर्जनों दावेदार
अध्यक्ष पद में बदलाव के लिए शहडोल जिला मे लगभग तय माना जा रहा है वर्तमान जिला अध्यक्ष का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है बल्कि वह एक्सटेंशन में चल रहे हैं। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह अपने खास समर्थक का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। यदि उनके खास समर्थक के नाम की बात की जाए तो वर्तमान जिला भाजपा महामंत्री दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एवं सोहागपुर मंडल अध्यक्ष मीनू सिंह एवं जिला महामंत्री संतोष लोहानी बताए जाते हैं। अन्य नाम में पिछड़ा वर्ग से प्रकाश सोनी का है जिन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और भितरघात के कारण चुनाव हार गये थे पिछड़ा वर्ग से होने के नाते इनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है । पूर्व जिला महामंत्री अनिल द्विवेदी एवं राकेश पांडेय का नाम भी चर्चाओं में है राकेश पांडेय पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा के खास बताए जाते हैं वही अनिल द्विवेदी जैतपुर के विधायक जय सिंह मरावी के खास बताए जाते हैं। अन्य नाम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नाम की भी चर्चा है एवं नगर मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत निराला भी भाजपा जिला अध्यक्ष पद की रेस में है। यदि ग्रामीण अंचल से बात की जाए तो पूर्व जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा के नाम भी शामिल हैं।