नोएडा के सेक्टर 34 में बने नारी निकेतन को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना घर आश्रम संस्था को सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने 1 मई 2022 को विधिवत रूप से अपना घर आश्रम संस्था को प्रभु सेवा संचालन के लिए स्वीकृत किया है। जिसके साथ ही नोएडा में अपना घर की पहली शाखा शुरू हो चुकी है। अपना घर आश्रम संस्था के संस्थापक डॉक्टर बी एम भारद्वाज जी के सानिध्य में अपना घर आश्रम संस्था की टीम अब नारी निकेतन में प्रभु जनों की सेवा करेगी l आपको बता दें कि अपना घर आश्रम संस्था देश में करीब 48 जगहों पर और नेपाल में एक जगह पर प्रभु जनों की निस्वार्थ सेवा पिछले काफी समय से कर रही है l उसी तर्ज पर नोएडा के A- 96 , सेक्टर 34 में 1 मई से अब ( अपना घर आश्रम ) संस्था प्रभु जनों की निस्वार्थ सेवा करेगी। इसमें संरक्षक सदस्य रतन हवेलिया जी, अध्यक्ष श्री नानूराम जिंदल जी, सचिव विष्णु गोयल जी , वित्त सचिव निरंजन गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्रीमती शालू गोयल जी, सलाहकार श्री ताराचंद तायल जी एवं नवल दारूका जी , वित्तीय सलाहकार विनोद गोयल जी, सेवा प्रमुख श्रीमती सोनिया भारद्वाज जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री कपिल लखोटिया जी, दिनेश चांडक जी, श्री संजय गोयल जी, श्री प्रदीप सिक्का जी, श्री मुकेश शर्मा जी ,श्री कैलाश जिंदल जी, श्री एनके अग्रवाल जी, डॉक्टर इला जैन जी, श्री राजीव गोयल जी को मनोनीत किया गया है l
इस परिचर्चा के दौरान संस्था के संस्थापक डॉक्टर बी.एम.भारद्वाज जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भी धन्यवाद किया कि, उन्होंने नोएडा में अपना घर संचालित करने के लिए संस्था को जगह उपलब्ध कराई और प्रभु जनों की सेवा करने का मौका दिया। प्रभु जनों की सेवा करना ईश्वरीय सेवा है l

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



