google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*आदित्यपुर में आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल, रोड नंबर चार स्थित रूई दुकान के पास हुई घटना, आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस




अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 24 नवंबर 2026: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर चार में आधी रात 11: 30 में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोड नंबर चार स्थित एक रूई दुकान के पास दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। बताया जाता है कि पहले एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने भी उस पर चाकू से वार कर दिया।



घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आरआईटी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)