कमला देवी को उनके 42 वर्षों की सेवा के लिए किया गया सम्मानित
दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र प्रजापत बहल )
बहल, 31 मार्च। बहल ब्लॉक के सर्कल ओबरा के गांव सेरला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी को 42 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। इस अवसर पर बहल ब्लॉक के विभिन्न अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहे और उन्होंने उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
कमला देवी ने अपनी सेवाकाल में न केवल बच्चों और माताओं के पोषण व देखभाल में अहम भूमिका निभाई, बल्कि अपने कर्तव्यनिष्ठ रवैये से पूरे गांव में सामाजिक चेतना फैलाने का भी कार्य किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बहल ब्लॉक की वंदना, ऋतु, अनीता (सुपरवाइजर) और असिस्टेंट सुखबीर ने कमला देवी के योगदान को गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कमला देवी जैसी समर्पित कार्यकर्ता समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।
इस सम्मान समारोह में ओबरा सर्कल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिनमें उर्मिला (हरियावास), सुलोचना (लांबा), गायत्री, मनीषा (ओबरा), हेमा (सलेमपुर), आशा (नूनसर), ममता, सविता, मंजू, सुशीला, राजकला, सावित्री, कविता, किरण (गोपालवास), बंटी, सुमन, संतोष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।