समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ ऑपरेशन सिन्दूर कि सफलता और भारतीय सेना के समर्थन में पटना जिले के पालीगंज में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा पालीगंज एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से निकाला गया। यह यात्रा पालीगंज बिहटा मोड़ से निकलकर पूरे पालीगंज नगर बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा में शामिल एनडीए कार्यकर्ताओ ने “भारत माता की जय, वंदे मातरम व भारतीय सेना जिंदाबाद” का नारा लगाते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने कहा कि हमारी देश की एनडीए सरकार पाकिस्तान में फल फुल रहे आतंकवाद की यूनिवर्सिटियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। वही उन कार्यकर्ताओ ने कहा कि सेना के जवान सीमाओं पर जब अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं तो हमारा दायित्व है कि हम अपने घरों से निकल कर उनका उत्साह वर्धन करे।
इस अवसर पर पालीगंज के पूर्व विधायक ऊषा विधार्थी, नन्द किशोर कुशवाहा, दिव्या गुंजन, पंकज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, राघवेंद्र सिंह, लवकुश कुमार, मिथिलेश कुशवाहा, पुरूषोतम कुमार, पूर्व जिला पार्षद रविश कुमार, संदीप गुप्ता, कमलेश सिंह, सिन्धु सिंह, राजू सिंह, चुन्नू अंसारी, अरुण कुमार, कारु चौरसिया, नीतीश कुमार, सुबोध मोदी, राजीव कुशवाहा, जितेन्द्र राम, पवन सिंह, दुर्गेश यादव, श्री निवास शर्मा, रविकांत सिंह, राम कृष्ण सिंह, मनोज कुमार खत्री सहित अन्य लोगो ने भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



