औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांटेड नक्सली गिरफ्तार


केशव कुमार सिंह
दैनिक समाज जागरण
वांटेड नक्सली मनीष यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। ये एक कुख्यात नक्सली है, जिसे बिहार STF की टीम ने पकड़ा है। इसकी गिरफ्तारी औरंगाबाद जिले में रफीगंज से हुई है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। मगर, ये उनकी पकड़ में नहीं आ रहा था। लगातार अपना लोकेशन बदल दे रहा था। जिस कारण जिला की पुलिस सही तरीके से इसे ट्रेस नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद इसे गिरफ्तार करने की जिम्मेवारी STF को दी गई।
STF की टीम पिछले कई दिनों से इसकी तलाश में जुटी थी। लगातार इनपुट जुटाने के बाद 10 जुलाई की रात रफीगंज में इसके ठिकाने का पता लगाया और फिर छापेमारी कर इसे गिरफ्तार किया। कुख्यात मनीष यादव मूल रूप से अरवल जिले में वंशी थाना के तहत बेलौर का रहने वाला है। दरअसल, लंबे वक्त से ये नक्सली संगठन से जुड़ा रहा है। कई आपराधिक वारदातों को उस दरम्यान अंजाम दे चुका है। नक्सली संगठन से हटकर इसने खुद का अपराधियों का एक गैंग बना लिया।

इसके बाद नक्सलियों की तरह लोगों से लेवी (रंगदारी )व लेवि वसूलने के लिए खुद को अपना संगठन बना लिया था।इसके ऊपर गया व औरंगाबाद जिले के कई थानो में मामला दर्ज हैं।