google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहरमा में प्रधानमंत्री ग्राम आवास प्लस के सर्वे की हुई जांच

समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा

मेहरमा उपायुक्त जीशान कमर द्वारा गठित जिला स्तरीय पांच सदस्यीय जांच दल ने प्रखंड के पांच पंचायतों का प्रधानमंत्री ग्राम आवास प्लस को लेकर किए गए सर्वे की जांच की। साथ ही छूटे हुए लोगों का सर्वे भी किया। इसमें सिमानपुर, छोटा बड़ा मानगढ़, माल प्रतापपुर, मधूरा तथा सुरनी पंचायत के नाम शामिल हैं। जांच दल के द्वारा उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।जांच दल में परियोजना पदाधिकारी कौशिक कुमार, सहायक परियोजना पदाधिकारी अनिता मुर्मू , एमआईएस निशि कुमार, तकनीकी सहायक जेम्स हांसदा तथा तकनीकी विशेषज्ञ महफूज आलम शामिल थे। बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम आवास प्लस के लिए सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अब आवास प्लस का पोर्टल बंद कर दिया गया है। उपरोक्त पांचो पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम आवास प्लस के लिए सर्वे में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की बात सामने आने पर उपायुक्त द्वारा जांच टीम का गठन किया गया। बीते दिनों उपायुक्त जीशान कमर ने प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान विकास कार्यों के प्रगति कार्य की विभाग वार समीक्षा की गई थी। जहां प्रधानमंत्री ग्राम आवास प्लस के लिए सर्वे के कार्य में उपरोक्त पांचो पंचायत में लापरवाही की बात सामने आई थी। कई लोगों का आवास प्लस के लिए सर्वे नहीं किया गया था। इस पर जांच टीम का गठन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)