दैनिक समाज जागरण।
ब्यूरो /रिपोर्ट
बांका:-बांका जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौरी गांव स्थित नदी में स्नान करने के क्रम में दो छात्रों के डूबने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों के शव को नदी से निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों छात्र नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अधिक पानी में जाने से एक-एक कर दोनों बच्चे डूब गए। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर एसडीओ आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
बताते चलें कि बिहार के बांका जिले में स्थिति जीतारपुर बालू घाट पर नहाने गए चार बच्चे डूब गए थे। जिसमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ऋषव मिश्रा और अंशु कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि,
ऋषव मिश्रा की उम्र 21 वर्ष है और वह इंटर का छात्र है। जबकि अंशु कुमार झा की उम्र पांच वर्ष है और वह ऋषव मिश्रा का मौसेरा भाई है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से दोनों के शवों को नदी से निकाल लिया गया। मृतक ऋषव का घर कटिहार जिले के सागरात में है। वह इंटर की परीक्षा देने के बाद लखनौरी स्थित अपने मौसी के घर आया था। जहां वह नहाने आया और नदी में डूब गया। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
बांका जिले के चांदन नदी स्थित जीतारपुर बालू घाट पर प्रशासनिक सख्ती के बाद भी अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लग रही है। जिसके चलते नदी गहरी होती जा रही है।
वहीं दूसरी ओर बालू संवेदक कंपनी महादेव इन्कलेव की ओर से मृतक के स्वजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई है। बांका पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
- अखाड़ा अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में निकाला गया मंगला जुलूसराहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण। विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत भेलावारा पंचायत के भुताही मुरगाओं, उपरैली मुरगांव से मंगलवार को अखाड़ा अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो की सँख्या में महावीरी झंडे व पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ सैकड़ो की तादाद में रामभक्त मोटरसाइकिल से विष्णुगढ़ के भुताही मुरगांव से कछुआ मुरगांव, उपरैली…
- नवरात्रि की आज तीसरे दिन मां देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना कीसमाज जागरण मनोज कुमारसाहगोड्डामेहरमा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर नौ दिवसीय वासंतिक नवरात्र अनुष्ठान जारी है।इसके तीसरे दिन मां देवी के तीसरे स्वरूप मां चन्द्रघंटा की आराधना की गई।इस अवसर पर स्थानीय मेला मैदान स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के अलावा अमौर, दरियापुर,खानीचक, चांदपुर,कसबा,खट्टी आदि गांवों में कलश स्थापित…
- फ़ॉसिल्स पार्क सलखन में दूसरी बार आग की घटना से चौकन्ना हुआ वन विभाग◆ फ़ॉसिल्स पार्क में पहली आग की घटना 11 फरवरी को सायं 4 बजे लगी थी। ◆ दूसरी आग की घटना 31 मार्च दोपहर के लगभग लगी थी। ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। जैसे जैसे गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे जंगलों में आगजनी की घटना भी सामने आ रही है।…
- राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बने:पलामूसमाज जागरण दीपक सरकार छतरपुर: राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिले के अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा के साथ छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम एवं सचिव सनी कुमार ने बुके देकर बधाई दिया।चंदन प्रकाश सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को अध्यक्ष बनाना…
- स्वस्थ व्यवहार अपनाना है,संचारी रोगों को हराना है स्लोगन संग संचारी रोग नियंत्रण रैली हरहुआ पीएचसी से निकाल किया गया जनजागरणसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर संचारी रोगों से बचाव हेतु रैली निकालकर जन जागरण का कार्य किया गया। वापस पीएचसी पर बैठक कर चर्चा किया गया।पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार के नेतृत्व में रैली के दौरान स्वास्थ कर्मचारियों ने बैनर,पोस्टर और नारों के माध्यम से ‘स्वस्थ व्यवहार अपनाना है,संचारी रोगों…