भाजपा की मजबूती में हर कार्यकर्ता का अहम योगदान : रविन्द्र राजू


संगठन महामंत्री ने गुराना गांव में शक्ति केन्द्र पर ली बैठक
बरवाला( राजेश सलूजा ) भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने कहा है कि पार्टी संगठन की मजबूती व चुनाव में उम्मीदवार की जीत में शक्ति केन्द्र की अहम भूमिका होती है। भाजपा के लिए एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन को और ज्यादा मजबूत किया जा रहा है।
संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू नारनौंद विधानसभा के सिसाय मंडल के गुराना गांव में शक्ति केन्द्र पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सिसाय मंडल के शक्ति केन्द्र प्रमुख, त्रिदेव व पन्ना प्रमुख शामिल रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है। पार्टी ने हर स्तर पर कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण मानते हुए उन्हें संगठन में अहम जिम्मेवारी सौंपी है ताकि पार्टी की मजबूती में हर कार्यकर्ता का योगदान हो। उन्होंने शक्ति केन्द्र प्रमुखों, पन्ना प्रमुखों व त्रिदेवों से आह्वान किया कि पार्टी द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करके संगठन को मजबूत बनाएं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंधु ने संगठन महामंत्री का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि जिले का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत व निष्ठा से काम करते संगठन की मजबूती में लगा है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व संगठन के अन्य नेताओं के निर्देशों के अनुसार जिले के कार्यकर्ता हर समय पार्टी की मजबूती के लिए तत्पर रहते हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंधु व अशोक सैनी, जिला सचिव देवन्द्र शर्मा, रणधीर सिंह धीरु, मंडल प्रभारी डॉ. वजीर सिंह गिल, राजेन्द्र लांबा, चन्द्रप्रकाश बोस्ती, कीर्तिरत्न शर्मा, शक्ति केन्द्र प्रमुख बारूराम सरपंच, सुभाष चन्द्र व जगबीर, मंडल अध्यक्ष जयबीर माजरा, आजाद शर्मा, कपिल गुराना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल, नीलम जांगड़ा, मीना शर्मा, राममेहर बैरागी, सतपाल कापड़ो, पप्पू सिसाय, सुधीर पांचाल, सुमन रानी, सुभाष नैन, जगबीर सरंपच व सत्यवान सरपच आदि मौजूद रहे।