google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रविदास मंदिर बालावाली जिला बिजनौर रविदास सभा बिजनौर के तत्वधान में सम्मान समारोह आयोजन किया गया



नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी

साउथ कोरिया में पीएचडी प्रोग्राम के लिए चयन के लिए शोध के लिए चयनित अभ्यार्थी के माता पिता को क्षेत्रीय सांसद द्वारा सम्मानित किया गया।


नजीबाबाद। प्रबंधक कमेटी श्री रविदास मंदिर बालावाली जिला बिजनौर रविदास सभा बिजनौर के तत्वाधान में आदर्श नगर की गली एक बी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि माननीय सांसद गिरीश चंद रहे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता रविदास सभा कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र एडवोकेट ने की। सभा में उपस्थित कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र , सचिव भूपेंद्र रंजन , सांसद गिरीश चंद ने वैशाली के माता-पिता को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उपस्थित लोगो से बच्चो की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आहवान किया। इस मौके पर कई पदाधिकारी समाजसेवी तथा बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें मुख्य भूपेंद्र कुमार प्रधानाचार्य एवं पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर बसपा ,इंजीनियर मनोहर लाल पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर बसपा ,दिलीप कुमार उर्फ पिंटू जिला महासचिव, विजय पाल सिंह पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर, इफ्तेखार भूरे भाई जिला संयोजक बसपा, अमर सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं जिला सचिव बसपा,आदिल चौधरी जी वरिष्ठ बसपा नेता, जगत सिंह जिला संयोजक बीवीएफ ,राम कुमार एडवोकेट ,गोविंद सिंह सेक्टर अध्यक्ष बसपा, पवन कुमार क्षेत्र पंचायत जिला अध्यक्ष वीडीसी, अवनीश कुमार एडवोकेट, अवधेश कुमार एडवोकेट ,अनुज कुमार विधानसभा सचिव, राहुल कुमार प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दीपक कुमार मंडल कोऑर्डिनेटर ,रतिराम जी पूर्व प्रधान सिकरोड़ा, श्री जग्गू सिंह जी, दयाराम ,विनोद, नीरज एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज सिंह रोहित, सोनू आदि सभा में मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)