दैनिक समाज जागरण
– असम तिनसुकिया जिला के मार्गरेटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विरासत समृद्ध सिंफौ गांव लिडू बिसा गांव में ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया गया। मालूम हो कि पूर्व राजा बिसा नोंग सिंफी का गत 15 जनवरी को निधन हो जाने के बाद से सिंहासन रिक्त पड़ा था। बिसा नोंग सिंफी केवल माधेरिटा हो नहीं, बल्कि पूरे असम और अरुणाचल प्रदेश में एक श्रद्धेय व्यक्तित्व थे। उनके महत्वपूर्ण योगदानों को मान्यता देते हुए राज्य सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी थी। सिंफो परंपरा के अनुसार राजा के निधन के बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र को राजगद्दी सौंपी जाती है। इस परंपरा का सम्मान करते हुए, समुदाय ने विशेष राज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया, राज्याभिषेक कार्यक्रम की शुभारंभ दिवंगत राजा बिसा नोंग सिंफो को स्मृति तर्पण अर्पित कर और भिक्षु संघ द्वारा आशीर्वाद समारोह के साथ हुई। इस राज्याभिषेक आयोजन में बिला वंश के कई प्रमुख सदस्य तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक भास्कर शर्मा, तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्नील पॉल, मार्गेरीटा सह-जिला आयुक्त ईएसी प्रितम गोगोई, असम गौरव पुरस्कार से सम्मानित मांजे ला सिंफो, सिफो विकास समिति के अध्यक्ष एमएन सिंफो, सिंफो राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष संग्राम लेबराम, महासचिव ओमियो निंग्दा, लिडू के प्रसिद्ध समाजसेवी, साहित्यकार एवं पत्रकार जगत चांगमाई, कवि और साहित्यकार डॉ. रंजीत दत्त, तिराप स्वायत्त जिला परिषद की मांग समिति के महासचिव पल्लव श्याम बाइलुंग, डॉ. पन्यासारा महाथेरो, पन्नाश्री भिक्षु, ताई फाके राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष सेविन चाखाप, नोंगपियों गुम्गी, सिंफौ साहित्य समिति के अध्यक्ष ऑगडू सिंफौ तथा असम और अरुणाचल प्रदेश से अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। जगत चागंमाई ने कहा कि बिसा नोगं सिफौ मेरे बहुत अच्छे मित्र थे और हम पिछले 50 वर्षों से धनिष्ठा मित्रता में थे उन्होंने असम और पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में सिंफौ समाज के उत्थान और विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उनके कारण सिफौ जनजाती के विरासत बारे में दुनिया जान सकी। विधायक ने कहा कि दिवंगत बिसा नोगं सिफौ सिर्फ मार्गेरीटा ही नहीं बल्कि पुरा देश में अपनी दयालुता इमानदारी और प्रेम मानवता के लिए प्रसिद्ध थे।मैं उन्हें वर्षों से पारिवारिक सदस्य की तरह जानता हूं उन्होंने घोषणा की बिसा नोंग सिंफौ कि स्मृति में संग्रहालय और प्रतीमा स्थापना कि जायगी। राज्याभिषेक के बाद नए राजा बिसा मंग डुंग गमसिंफौ ने यह संकल्प लिया कि वे असम अरुणाचल प्रदेश में सिंफौ समुदाय के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे और मार्गेरीटा क्षेत्र में अन्य समुदाय के साथ सोहार्दपुर्ण संबंध बनाए रखेंगे ।इस कार्यक्रम में कई छात्र संगठनों के जन प्रतिनिधि व्यवसायिक प्रतिष्ठान ऑन महिला संगठन मार्गेरीटा पत्रकार संघ तथा जनजातीय संगठनों और नागरिकों ने नवनियुक्त राजा बिसा मंग डंग गम सिंफौ का सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पालाइट और फोटोग्राफी और स्मृति संग्रह का बिसा नोगं सिफौ का अनावरण किया गया।जिसे सम्पादक जगत चागंमाई है।
