विधायक आशुतोष मौर्या की मेहनत लाई रंग, 16 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो
बिसौली बदायूं। क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य की मेहनत आखिर रंग लाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगीरथ घाट कछला – शाहबाद राजमार्ग पर सोत नदी पर 16 करोड़ 11 लाख की लागत से टू लेन नवीन पुल स्वीकृति कर नए बजट में धनराशि अवमुक्त कर निर्माण क़ो हरी झंडी दे दी है। जल्दी ही इस नये पुल के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री स्वयं भी बिसौली आ सकते है। यहाँ बता दे इस राजमार्ग पर बिसौली और रानेट चौराहे के मध्य सोत नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब नौ माह पूर्व पूर्णतया बंद कर दिया गया था। जिससे बिल्सी, सहसवान, इस्लामनगर और तहसील क्षेत्र के लोगो का सम्पर्क टूट सा गया। जरुरत मंद लोग वाया साहनपुर सुजानपुर रानेट मार्ग से और बड़े वाहन वजीरगंज, औरछी होकर निकलने लगे। लेकिन स्कूली बच्चों का स्कूल आना जाना तक बंद सा हो गया। प्रारम्भ में करीब दो महीने तक नगर के स्कूल कालेजो की छात्र संख्या मे काफ़ी गिरावट आई, नगर का व्यापार भी काफ़ी प्रभावित हुआ जिससे परेशान होकर सामाजिक, राजनैतिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने आवाज वुलंद की। मामला शासन स्तर पर पंहुचा तो प्रशासन और पीडब्लू डी के अधिकारियों ने पुल के बराबर से ढलान नुमा करीब बीस फुट ऊंचाई से अस्थाई कच्चा मार्ग दुपहिया वाहनों के लिए बना दिया और नदी मे एक पाईप डाल कर मिट्टी डाल दी। जिससे दुपहिया वाहन गुजरने लगे इसके बाद कुछ लोगो ने उसे थोड़ा चौड़ा कर लिया जिसके बाद से चार पहिया वाहन भी गुजरने लगे। वर्तमान मे हालात इतने खराब हो गए थे कि कोई न कोई वाहन फ़स जाता था जिसके बाद डायवर्जन स्वीकृति हुआ उस समय क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य नें नए बजट मे टू लेन पुल की स्वीकृति की उम्मीद जताई थी। इधर नौ माह पूर्व पुल बंद होने के बाद से क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य एवं ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक मुख्यमंत्री एवं पीडब्लूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह से अनुरोध कर रहे थे। बिधायक आशुतोष मौर्या तो कई बार मुख्यमंत्री से इसकी स्वीकृति के लिए मिले थे। यहाँ तक की बजट सत्र मे भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था जिस पर मुख्यमंत्री नें स्वीकृति कर धनराशि भी आवटित कर दी है। जिसके निर्माण हेतु राज्य सेतुः निगम क़ो कार्यदाई संस्था के रूप मे चयनित किया गया है क्षेत्रवासी ख़ुशी मे बल्लियो उछल पड़े है। बीते दिन पीडब्लूडी विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से अनुसचिव शिव कुमार नें इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया है। इधर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य नें बताया की सोत नदी पर सोलह करोड़ की लागत से बनने बाले पुल के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है। जल्द ही टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होते ही पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।