भाजपा ने मनाया नबीनगर मे पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 25 सितंबर 2023 नबीनगर मे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की चिंता करने वाले नेता थे ।आज भारतीय जनता पार्टी उन्हीं के पद चिन्ह पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। आज देश में अंतिम पायदान पर खड़े जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारी पार्टी स्थापना कल से ही वोट बैंक के राजनीति ना करते हुए देश के विकास में विश्वास रखती हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारी सरकार का मूल मंत्र है।
इस कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह ,समरेंद्र सिंह, अनुरोध सिंह, जितेंद्र सिंह, सिंटू कुमार ,रामकुमार ,सत्यदेव ,अनिल सिंह, नागेश्वर राम ,सुरेश सोनी, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, नागेश्वर सिंह ,गोरख सिंह ,सोमनाथ तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।