मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर।
शुक्रवार चानो सदर हजारीबाग में श्री त्रिपुरारी मोहन सिंह द्वारा निर्मित शिव पार्वती मंदिर में यज्ञ के तीसरे दिन सभी देवी देवताओं का पूजन एवं अधिवास का कार्यक्रम किया गया। उसके बाद हवन का कार्यक्रम हुआ। तदोपरांत सभी देवी देवताओं का नगर भ्रमण शोभा यात्रा निकालकर किया गया। संध्या के समय महाआरती एवं भंडारा का कार्यक्रम किया गया। रात्रि में त्रिपुरारी मोहन पाण्डेय के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस नगर भ्रमण में मंदिर निर्माता श्री त्रिपुरारी मोहन सिंह, सूरज सिंह, उप्रमुख रविकांत सिंह, यज्ञ समिति के अध्यक्ष किशोरी महतो, संजय सिंह, सचिव शशिकांत सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद पासवान, नागमणि सिंह, बबन सिंह, शशि सिंह, हनुमान मंदिर लालपुर चौक समिति के प्रेमचंद प्रसाद, जगदीश प्रसाद, रामचन्द्र प्रसाद, दहेज मुक्ति संगठन के अमरदीप कुमार, रामस्वरूप प्रसाद, यज्ञ सेवक सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए। आज रात्रि में भक्तिमय जागरण झाकी के साथ किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



