ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी ने धार्मिक सद्भाव और शांति को बढावा देने के लिए सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का किया आयोजन



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को शाम चार बजे धार्मिक सद्भाव और शांति को बढावा देने के लिए महमंद लालखदान कांग्रेस कार्यलय में सर्वधर्म समभाव सभा का आयोजन किया।
प्रार्थना सभा में कांग्रेस नेताओं के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख्ख, और ईसाई धर्म के धार्मिक लोगों ने भी हिस्सा लिया और सभी जगह शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक ,प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा कांग्रेस नेताओं ने भी हिस्सा लिया प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय पूर्व विधायक दिलिप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, वरिष्ठ कांग्रेसी जी एस जौहर,युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल शामिल रहे।
सभी नेताओं ने यही संदेश दिया कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष है,संविधान का निर्माण करने के दौरान भारत के सभी धर्म के हितों को ध्यान में रखकर धर्म निरपेक्ष शासन की घोषणा की गई।अफसोस की बात यह है कि लोगों के मन में दूसरे धर्म के प्रति सम्मान खत्म हो रहा है। हमारे देश में सर्वत्र एक दूसरे के धर्म और संप्रदायों को भला बुरा कहा जाता है।यही नही कभी कभी तो सर्व धर्म समभाव वाले भारत में लोग विपरीत धर्मावलंबियों का नुकसान पहुंचाने में भी पीछे नही हटते। आज हमारे देश के लोगों को इससे ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है,जिससे महान भारत का निर्माण कर सके। आज इस प्रार्थना सभा में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जिला सचिव टाकेश्वर पाटले,वरिष्ठ कांग्रेसी जी एस जौहर,युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा, महमंद सरपंच अनिल निषाद,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी,जानू सलूजा,दूजराम सूर्यवंशी, भाऊ पाठक,सुनिल गुज्जर, शेरूखांन,इमरान खान, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, मोहम्मद कलाम,अब्दुल रसीद, भोलू,शाहिद, अज्जू, छोटे राजपूत, कुलदीप, प्रेम, आवेश,सहित सभी धर्म के लोग सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।