झारखंड: सीपी राधा कृष्णन बने झारखंड के नये राज्यपाल, रमेश बैस को मिला महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी, दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची दैनिक समाज जागरण

देश के कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में अब बिहार और झारखंड में भी नये राज्यपाल होंगे। सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया वही झारखंड के वर्तमान राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौपा गया है।

तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय रहे है सीपी राधाकृष्णन

तमिलनाडु के वरिष्ठ बीजेपी नेता सीपी राधाकृष्णन को झारखंड को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस ने 6 जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। अब फरवरी 2023 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बना दिया गया है। इस छोटे से कार्यकाल में सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनका टकराव काफी चर्चा में रहा।