पलामू में आखिर कब रुकेगा अवैध खनन का कारोबार ? पहाड़ों पर खनन माफियाओं का कब्जा। दर्जनों बैद्य/अवैध क्रेशर प्लांट संचालित। वातावरण में घोल रहे जहर ।
खनन माफिया और अपने कर्तव्य से विमुख खनन ,परिवहन ,और वन अधिकारी ,पुलिस अधिकारियों के बीच की गठबंधन कब टूटेगी ?
खनन माफियाओं के ऊंचे रसूख के सामने, प्रशासनिक करवाई घुटने टेकने को मजबूर तो नही? क्यों डीली दिखाई पड़ती प्रशासनिक करवाई ?
यह वही सवाल है जिसे अखबार ,,दैनिक समाज जागरण ,,के माध्यम से आवाम जानना चाहती हैं।
धनंजय कुमार वैद्य, प्रभारी सह ब्यूरो चीफ झारखंड, / विनोद सिंह , प्रमंडल प्रभारी सह ब्यूरो चीफ ~पलामू, समाज जागरण (टीम)
रांची पलामू (झारखंड) 12 फरवरी 2023:~
पर्यावरण संरक्षित करने को लेकर डंका पीटने वाली झारखंड के हेमन्त सरकार के अधिकारी ही
जल, जमीन और जंगल के दुश्मन क्यों बने हुए हैं ?
पलामू जिला के छतरपुर और, पिपरा प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों में इन दिनों खनन माफियाओं की बाढ़ सी आ गई है । लाखो टंन क्षमता वाली जिधर देखो उधर क्रेशर, दिखाई पड़ती है। जिधर देखो उधर ब्लास्ट हो रहे है। पहाड़े मिट्टी में तब्दील हो रही है। स्वच्छ हवा जहरीली हवा में तब्दील हो चुकी है। पत्थरों की ट्रांसपोर्टिंग के जरिए सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है आवाम परेशान है लेकिन इनके सुधि लेने वाले अधिकारी खनन माफियाओं से गठबंधन धर्म निभा रही।
पर्यावरण संरक्षित करने वाले वन विभाग अधिकारी सो रहे है। परिवहन विभाग कोई पता नहीं? सरकार के कायदे कानूनों को ताक पर रख कर खनन विभाग के अधिकारी चांदी काटने में लगे हैं।
यही वह अधिकारी हैं जिन्हें सरकार कायदे कानूनों को हिमायती बनाकर जिला स्तर पर नियुक्त करती है और यही अधिकारी माफियाओं से गठबंधन कर कायदे कानून को हास्य पर छोड़ अपनी चांदी काटने मैं लगे हैं अगर ऐसा नहीं है तो , उपयुक्त नियमों की अनदेखी क्यों की जा रही है?
- क्रेशर प्लांट में लगे सकड़ों हाईवा /ट्रक क्षमता से दोगुना लोडिंग कर परिचालन में लगे है जिससे सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है इन ट्रकों का ओवरलोडिंग और परमिट, और फिटनेस, देखना किस विभाग की जिम्मेदारी है।? इस पर परिवहन विभाग वाले कोई लगाम लगा में क्यू नाकाम है। ? जबकि एक आम इंसान सिर्फ हेलमेट घर पर छोड़ देता है तो पुलिस और परिवहन विभाग वाले इस कदर उस पर टूट कर मोटरसाइकिल जप्त कर लेते हैं जैसे किसी देश का बड़े क्रिमिनल को पकड़ रखा हो और तमाम तरह की जुर्माने से गुजरना पड़ता है ऐसे में क्रेशर प्लांट में लगे ट्रकों की अनदेखी करने आरोपित सवाल लाजमी है।
*क्रेशर प्लांट के द्वारा इन क्षेत्रों में वनों को काटकर पहाड़ों को गड्ढों में तब्दील की जा रही है। जमीन के नीचे थी दो 200 फिट तक से पत्थर निकालकर खनन माफिया पत्थर ग क्रेसिंग कर रहे। इनके द्वारा वातावरण में जहरीली बारूदी प्रदूषित हवाएं आम जन मानस में परोसी जा रहि है, बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाई जा रही है और वन विभाग मौन है।
येसे में, आखिर पर्यावरण संरक्षित रखने की जवाब देही किस विभाग की है? वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कहां है ? अगर हैं तो इनके द्वारा कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही।? पर्यावरण के संरक्षित करने वाली विभाग ,वन विभाग स्वयं पर्यावरण के दुश्मन क्यों बनी हुई है ? इसे और कई सवाल इन अधिकारियों से अखबार,, समाज जागरण,, जानना चाहती है?
सबसे बड़ी जिम्मेदारी खनन विभाग की होती है पूरा का पूरा अनुज्ञप्ति देने का अधिकार खनन विभाग को जाता है लेकिन सरकारी नियम और शर्तें की एवज में अनुज्ञप्ति दी जाती है जिसमें वन विभाग के द्वारा एनओसी कुछ शर्तों के बाद दी जाती है लेकिन खनन माफियाओं द्वारा सारे नियमों को अनदेखी कर धड़ल्ले से पत्थर के कारोबार करते जा रहे हैं इस पर यह सवाल खनन पदाधिकारियों से कि आपने अनुज्ञप्ति के आलोक में किन किन शर्तो को अनदेखी कर बड़े अस्तर से कारोबार किए जा रहे हैं। लेकिन इन क्षेत्रों में हालात यह है कि लोगों को चलना दुश्वार हो गया है सड़कों की हालत बद से बदतर बन गई है ट्रक हाईवा वाले 30 टन क्षमता वाली सड़क पर 50 टन की लोडिंग लेकर परिचालन कर रहे हैं बारूद फटने से वातावरण में जहरीली हवा फैलाई जा रही है। और अधिकारी चुप हैं ।
पलामू जिले के खनन पदाधिकारी , अतिरिक्त प्रभार लातेहार श्री वीरेंद्र कुमार ,से जब अखबार जानना चाही तब खनन पदाधिकारी के द्वारा यह बता कर की ,, सभी अनुज्ञप्ति धारी वैध रुप से व्यवसाय में लगे हैं। मैं आपके वाटशैप नंबर पर लिंक भेज देता हूं आप देख ले । लेकिन विगत सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी खनन पदाधिकारी के द्वारा वेबसाइट लिंक नहीं भेजा गया, जिससे अखबार जान सके। की वास्तुतह स्थिति क्या है छतरपुर और पिपरा प्रखंड में कितने वेद क्रेशर हैं और कितने अवैध तरीके से संचालित। अब तो फोन करने पर महोदय फोन भी नहीं उठा रहे या यूं कहें की अखबार के सवालों से बचने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं पत्थर से जुडे कारोबार, में लिप्त खनन माफियाओं , और संबंधित विभागों के कर्तव्य विमुख अधिकारियों की गठबंधन का । इनकी इतनी मजबूत है कि फेविकोल कंपनी भी इसके आगे कुछ नहीं। जो टूटने से भी नहीं टूट रही। इसके फलस्वरूप खनन माफियाओं का अवैध पत्थर कारोबार फलता फूलता नजर आ रहा है । सौ टके की बात यह है की,,,हमाम में सभी नंगे हैं !
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








