दीपक भारती दुसरी बार चांदन से जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए

*
दैनिक समाज जागरण ब्यूरो:-रिपोर्ट

*एक ही चट्टे के दो पहलू, एक में मायूसी दुसरे में खुशी*

बांका/चांदन:- बता दें कि बीते 16 नवंबर को जदयू प्रखंड अध्यक्ष चांदन के पद के लिए निर्विरोध घोषित किए गये दीपक कुमार भारती के नाम पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की भी मुहर लग गयी है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी (जदयू )जनार्दन प्रसाद सिंह के पत्रांक इ एल 22/24 दिनांक 18/11/22के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद मिश्र द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में (कटोरिया )को छोड़कर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए हो चुके चुनाव को मान्यता मिल जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दीपक भारती के निर्वीरोध चयन पर सवाल उठाते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मंडल ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करायी थी। मगर राज्य निर्वाचन के आदेश के आलोक मे दीपक भारती के निर्वाचन को सही ठहराने के साथ ही पिछले चार दिनों से चल रही सारी अटकलों पर विराम लग गया है। विदित हो जदयू प्रखंड अध्यक्ष चांदन के चुनाव प्रक्रिया एक ही चट्टे के दो पहलू के तर्ज पर दो खेमों में बंट गया था। जिसमें एक विधायक कि खेमा दुसरी तरफ सांसद की खेमा जिसके कारण चुनाव के दौरान दोनों खेमों के बीच काफी देर तक हो हंगामा की स्थिति बनीं रही। जानकारी के अनुसार चांदन जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार मंडल एवं दीपक कुमार भारती ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जाँच के दौरान प्रमोद कुमार मंडल के प्रस्तावक लक्ष्मण यादव का क्रियाशील सदस्य संख्या 311544 के स्थान पर 314691संख्या भरा गया था। जिसकी जांच उपरांत प्रस्तावक के क्रियाशील सदस्य संख्या गलत अंकित किए जाने के कारण प्रमोद कुमार मंडल का नामांकन रद्द कर दिया गया। प्रमोद मंडल का नामांकन रद्द हो जाने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों ने नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी दोबारा नामांकन दाखिल करने का प्रयास में दोनों खेमों के बीच हंगामा शुरू हो गया था |और चुनाव कराने आये निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य पर्यवेक्षक और उप पर्यवेक्षक पर दबाब डालकर एक सादे कागज पर चुनाव स्थगित कराने की घोषणा लिखवा ली गयी थी। हालांकि पार्टी के जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक अनुज कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर चुनाव पदाधिकारी शिवनारायण मंडल और उप पर्यवेक्षक परमानंद यादव ने दीपक कुमार भारती को निर्विरोध प्रखंड जदयू अध्यक्ष घोषित कर दिया था। जो आज राज्य निर्वाचन द्वारा दीपक भारती को दूसरी बार चांदन जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद घोषणा पत्र जारी करते हुए 20 नवंबर रविवार को जदयू जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए बांका चंद्रशेखर सिंह नगर भवन बांका में शामिल होने का निर्देशित किया गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष घोषणा पत्र जारी होते ही विधायक के खेमे के लोगों में खुशी का माहौल बन गया वहीं दूसरी खेमों के लोगों में मायूसी छा गई।