जंतु विज्ञान विभाग टी पी कॉलेज में भारत में सांस्कृतिक विविधता की सौन्दर्य पर संगोष्ठी का आयोजन

सांस्कृतिक विविधता हीं भारत को मजबूत प्रजातंत्र देता है -डॉ. पंकज

मधेपुरा।

स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग टी पी कॉलेज में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें जंतु विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ पंकज ने टी पी कॉलेज भौतिकी विज्ञान विभाग के सेवा निवृत विभागध्यक्ष सह संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ प्रो शिवनन्दन प्रसाद ने दीप प्रज्वालित करते हुए संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। मौके पर आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि को माला, पाग एवं चादर से सम्मानित एवम विदाई दी गई।संगोष्ठी में जंतु विज्ञान विभाग के अ सहायक प्राध्यापक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अंकेश कुमार, रसायन विज्ञान विभाग विभाग के डॉ संतोष कुमार सेठी, बी टी एस पी की शिक्षिका निशा मेम आदि नें सम्बोधित किया. जिसमें विभागध्यक्ष डॉ पंकज कुमार नें कहा की सांस्कृतिक विविधता से हीं भारत को मजबूत प्रजातंत्र मिला है. वही संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ शिवनन्दन प्रसाद यादव नें कहा की हमारे देश में अनेकता के बावजूद एकजुटता है. वही संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुवे जंतु विज्ञान विभाग के अ सहायक प्राध्यापक डॉ ब्रजेश सिंह नें कहा की विविधताओ के बावजूद एकता रहने से हीं भारत का लोहा विश्व में है और हमारे देश में विभिन्न भाषा, विभिन्न पहनावे, विभिन्न तरह के पूजा पाठ के बावजूद विभिन्न तरह के लोग वास करते हैं. जो देश की सुंदरता को दर्शाता हैं. वही संगोष्ठी को छात्र आनंद वर्धन, मो ग़ालिब आलम, प्रिय सास्वत, निरंजन कुमार निराला, रवि कुमार, गुंजा रानी, मनीषा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, कुमारी निधि, निक्की कुमारी, नेहा कुमारी,
अनुरीचा कुमारी, रीमा कुमारी,कृतिका कुंज,सलोनी कुमारी, सृष्ठी कुमारी, कुमारीअभिलाषा, अनु कश्यप आदि सहित विभाग के पांचू और संजय उपस्थित थे।