कानपुर : हैलट अस्पताल में छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल

विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए दोनों मजदूर तोड़ रहे थे छज्जा, दिए जांच के आदेश

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां मंगलवार दोपहर हैलट अस्पताल में छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के समय दोनों मजदूर छज्जा तोड़ रहे थे तभी टूटने से छज्जे समय दोनों नीचे आ गिरे इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मजदूरों के सिर, कमर और हाथ में चोट आई है।
इसकी सूचना मिलने पर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घायलों का भी हाल जाना।
अवगत करा दें कि हैलट अस्पताल के पीछे सब स्टेशन का निर्माण चल रहा है। बताया गया की घटना के समय यहां पर दोपहर में करीब 4 मजदूर काम कर रहे थे। दो मजदूर छज्जा तोड़ने में लगे थे। छज्जा पुराना और जर्जर था। इसलिए आचनक से पूरा छज्जा नीचे आ गिरा। छज्जे के साथ दोनों मजदूर सूरज और सन्नी भी नीचे आ गिरे, जिससे की वह घायल हो गए। मजदूरों के गिरते ही घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। साथी मजदूर और ठेकेदार मिलकर दोनों घायलों को इमरजेंसी ले गए। इसके बाद घटना की जानकारी प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह को दी गई। वह तुरंत पहले घटना स्थल पर गए, यहां पर उन्होंने ठेकेदार व साथी मजदूरों से बातचीत की। फिर घायल मजदूरों से मिलने भी पहुंचे। साथ ही सभी सुरक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करने के भी निर्देश ठेके दार को दिए।