राजेश तिवारी
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में स्थित हरीरामपुर में मां जालिपा देवी के स्थान पर ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर गंगाप्रसाद तिवारी ने विशाल भंडारा का आयोजन किया। जिसमें विशाल संख्या में भक्तों ने स्वादिष्ट प्रसाद का लुत्फ उठाया।
गत वर्ष की भांति इस बार भी ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर राजदत्त तिवारी, गंगाप्रसाद तिवारी एवं विनय तिवारी के सौजन्य से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भक्तों ने विशाल भंडारा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भंडारा के लिए डटकर सफलता पूर्वक कार्य किया, जिसके चलते विशाल भंडारा सम्पन्न हो सका। भंडारा की शुरुआत से लेकर समापन तक भक्तों का तांता प्रसाद लेने के लिए लगा रहा। भंडारा में चल रहे सुमधुर भक्ति गीतों का भक्तों ने खूब आनंद उठाया और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तिवारी परिवार की मुक्त कंठ से खूब प्रशंसा की। भंडारा कार्यक्रम में शेषमणि तिवारी, घनश्याम तिवारी, लवकुश तिवारी, प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी, अध्यापक रमेश कुमार मिश्र, सत्यपाल यादव, विपिन कुमार यादव,राजित राम यादव, नितिन कुमार, हरीश कुमार तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम स्थल पर सेठ सत्यपाल यादव के सौजन्य से सरबत भी भक्तों को पिलाया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



