खोड़ा गाजियाबाद: आग लगने के कारण सिलेण्डर मे ब्लास्ट, छत गिरने से महिला घायल, कार क्षतिग्रस्त

समाज जागरण डेस्क

गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में मकान के पहली मंजिल पर आग लग गयी। आग लगने का कारण गैस का रिसाव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण ही सिलेण्डर मे ब्लास्ट हो गया जिसके कारण एक महिला घायल हो गयी है जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया गया है। सिलेण्डर मे हुए ब्लास्ट के कारण दीवार और छत का कुछ हिस्सा नीचे गिरा जिसके कारण नीचे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गया है। फायर टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया वही घायल महिला को तत्काल अस्पताल मे पहुँचाया। खबर लिखे जाने तक महिला की हालत की जानकारी नही मिला है वही इस आग के कारण किसी और प्रकार की जानमाल की हानि होने की खबर नही है।