google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे: चलती बस मे लगी भयंकर आग, यात्रियों ने कुद कर बचायी जान।।

समाज जागरण डेस्क

नोएडा ग्रेटर नोएडा हाइवे पर चलती बस मे लगी आग से यात्रियों ने कुद कर बचायी जान। बस नोएडा सेक्टर 37 से सिवान जा रही थी। बस मे उस समय 60 सवारी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस गोरखधाम ट्रैवल्स की थी जिसका नंबर है यूपी 53 जीटी 2907। आग इतना भयंकर था कि बस कुछ ही मिनट मे जलकर खाक हो गया। बस गोरखधाम ट्रैवल्स एजेंसी की बतायी जा रही है जो कि बिहार सिवान 60 यात्रियों को लेकर जा रही थी उसी समय नोएडा सेक्टर 96 एक्सप्रेसवे के पास पहुँचते ही बस मे शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

कुछ यात्रियों को बस के पिछले डिग्गी से अपने सामान को निकालने के प्रयास करते देखा गया है। प्रत्यक्षदर्शी का मानना है कि यात्रि तो सुरक्षित है लेकिन साथ ले जा रहे सामान कम ही बचा पाए है। क्योंकि आग इतना तेज था कि समय ही नही मिला होगा। शायद ज्यादातर यात्रि छठ मनाने घर जा रहा था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)