लोक शक्ति पार्टी का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में विलय

(हरेश उपाध्याय )दिल्ली:-आज 18 डाक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय सर्राफ व रामजी सिंह,जोसफ,जीया लाल, सुभाष बिहारी, निहारिका जी, विनोद बिलावर,के पी यादव की मौजूदगी में लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विनोद भारद्वाज ने अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पार्टी के विलय की घोषणा कर व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली।कैद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस व उनकी पार्टी के पदाधिकारियों ने जन शक्ति पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।