ब्रह्मशक्ति पूर्णिया के द्वारा मनी भगवान परशुराम जयंती

विप्र दिग्गजॉन का लगा जमावड़ा सभी विप्र संगठनों को एक होने की की गई बात: संजीव मिश्रा

पूर्णियां।

ब्रह्मशक्ति पूर्णिया के द्वारा भगवान श्री परशुराम जयंती काफी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां पैनोरमा ग्रुप के निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने भगवान विष्णु के छठे अवतार शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम जी के जयंती उत्सव पर ब्रह्मशक्ति व विप्र समुदाय के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि ब्राह्मशक्ति पूर्णिया ने जिस श्रद्धा पूर्वक श्री परशुराम जयंती का आयोजन किया उसके लिए ब्राह्मशक्ति के सभी टीम धन्यवाद के पात्र हैं ।वही कार्यक्रम
ब्राह्मशक्ति ने भगवान परशुराम के जयंती पर एकजुट होकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दिया।मौके पर श्री मिश्रा व ब्राह्मण समाज के सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण, महाभारत और कल्कि पुराण में भी भगवान श्री परशुराम का व्याख्यान है। वे महानता और वीरता के प्रतीक हैं। वे ब्राह्मण धर्म के भगवान है, वे एक मुनि थे, परशुराम जयंती वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। त्रेता युग में इस दिन भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और रेणुका के यहां हुआ था, भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते है। परशु प्रतीक है, पराक्रम का। राम पर्याय है, सत्य सनातन का।