google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ” ने दिया ज्ञापन — पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध उठाई आवाज



गौतम बुद्ध नगर, 24 अप्रैल 2025:
आज हिंदू सुरक्षा सेवा संघ — श्री श्री 1008 महंत राजू दास हनुमानगढ़ी, अयोध्या जी के मार्गदर्शन में संचालित संगठन — के जिला अध्यक्ष अजय चौहान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट, गौतम बुद्ध नगर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रस्तुत किया गया।

अपर जिला अधिकारी श्री मंगलेश दुबे जी ने ज्ञापन को स्वीकार करते हुए कहा कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संगठन के कई समर्पित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
सनातनी दुर्गा प्रसाद दुबे, सुंदर यादव, युवराज ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेंद्र यादव, ऋषि यादव, रविंद्र ठाकुर, सचिन गुप्ता, अनिल चौधरी, अमित बृजवासी, आकाश यादव, विनय यादव, हिमांशु यादव, गोविंद ठाकुर, सुमित शर्मा, आस्तिक शुक्ला, धीरज, सुमित यादव, अरविंद यादव, ठाकुर युवराज सिंह, आलोक, भारत भूषण शर्मा, प्रांजल सिंह और देवेश सिंह।

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश लगातार सनातन संस्कृति की रक्षा, हिंदू समाज के अधिकारों की सुरक्षा, और धार्मिक जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भविष्य में भी राष्ट्रहित एवं धर्मरक्षा के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)