पालीगंज में मामूली विवाद के दौरान एक व्यक्ति को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ बीते शुक्रवार की रात अनुमंडल क्षेत्र के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत डुमरी गांव में दो पक्षो के बीच हुए मामूली विवाद के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दिया। जिसका इलाज गम्भीर स्थिति में पटना एम्स अस्पताल में चल रही है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षो के बीच मामूली विवाद हो गया। जिसके दौरान डुमरी गांव निवासी कलेन्दर बिंद को गांव के ही अरबिंद सिंह के पुत्र निखिल यादव उर्फ सड़वा ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर दल बल के साथ पहुंचे दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने घायल को गम्भीर स्थिति में इलाज के लिए दुल्हिन बाजार पीएचसी लाया। जहां से घायल की गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना एम्स अस्पताल भेज दिया। जहां गम्भीर स्थिति में घायल का इलाज चल रहा है। वही दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष रात्रि को ही इलाके में नाकाबंदी कर आरोपी निखिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। वही पिसी के दौरान पटना पश्चिमी सिटीएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि निखिल यादव के खिलाफ पूर्व से ही दो हत्या कांड की प्राथमिकी दर्ज है। जिसके पास से दुल्हिन बाजार पुलिस ने एक कट्टा, एक मोबाइल व एक बाइक बरामद की है।
वही दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि घायल कलेन्दर यादव की पत्नी राजपति देवी के फर्डब्यान पर आरोपी निखिल यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पिसी के बाद जेल भेज दिया गया है।