दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)17 अगस्त 2024 नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्ती के दौरान एस आई धर्मेंद्र कुमार एवम सशस्त्र बल ने अंकोड़हा गांव निवासी अनिल चौधरी को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



