मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की गौरव यात्रा भारत जोडो पदयात्रा मस्तुरी से रिस्दा तक की शुरुआत



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के दिशानिर्देश पर 8सितंबर दिन गुरुवार को भारत जोडो पद यात्रा की शुरुआत किया गया।
मस्तुरी मुख्यालय के जोंधरा चौक से भारत जोडो पद यात्रा की शुरुआत करके सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा पेंड्री ,कोहरौदा होते हुए ग्राम रिस्दा बाजार में समापन किया।इस दौरान प्रमुख मार्ग से होते हुए हाथों में तिरंगा लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आजादी के नारे लगाते नजर आए।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से मस्तुरी विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर यादव,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर कुर्रे, युवा नेता अशोक राजवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
सभी कांग्रेस नेताओं ने भारत जोडो पद यात्रा के दौरान कहा कि भारत जोडो यात्रा के जरिये लोगो को स्वतंत्रता का मूल्य बताया जा रहा है।देश के आजादी के लिए वीर शहीदों ने अपना बलिदान दिया।लेकिन भाजपा सरकार में लोगों की स्वतंत्रता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।वही देश को एकजुट करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा भारत जोडो यात्रा देशभर में निकाली जा रही है।
भारत जोडो पद यात्रा में महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा, महामंत्री मुकेश बंजारे, महमंद सरपंच अनिल निषाद,लखन टंडन, पुतन दूबे,अमृत राठौर, ब्लॉक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी,सुनिल गुज्जर,विजय नामदेव,विशंभर बादल खुटे,जिला महिला उपाध्यक्ष सुकृता खुटे, बिंदु जायसी, रमा शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैर्वत,रघुराज पांडेय, एल्डरमैन अमित पान्डेय, नवीन अग्रवाल,सत्येंद्र जायसवाल,सुभाष टंडन, प्रमोद यादव,भाऊ पाठक, दूजराम सूर्यवंशी, मंसाराम मिरी, लक्ष्मी नारायण मिरि,विनोद सिह, नेत्रकुमार टंडन,सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।