राजनगर हाट मैदान में आंदोलनकारीयों की बैठक संपन्न।

पहले झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़े, अब हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे : भुवनेश्वर महतो

रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड

राजनगर:- राजनगर हाट मैदान में रविवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन कारीयों की बैठक भुवनेश्वर महतो के नेतृत्व में की गई।जहां सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो आंदोलनकारी शामिल हुए।बैठक में झारखंड सरकार से आंदोलन कारीयों को उनका हक अधिकार और सम्मान की मांग रखने और आगामी 25 जुलाई को सरायकेला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने की रूपरेखा रखी गई।इस दौरान आंदोलन कारी भुवनेश्वर महतो ने कहा झारखंड अलग राज्य बनकर 24 साल बीत गए,कई सरकारें आई और चली गई,लेकिन आंदोलन कारीयों को सम्मान नही मिला है।केवल आश्वासन मिला।अब जब झरखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी,तो हमे उम्मीद थी कि इस सरकार में आन्दोलन कारीयों को उनका हक अधिकार मिलेगा।परन्तु इस सरकार से भी केवल आश्वासन ही मिला।इसलिए 19 जुलाई को सरायकेला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा,यदि ज्ञापन के आधार पर सरकार से कोई स्पष्ट जवाब नही मिलता है,तो 25 जुलाई से सभी आंदोलन कारी अनिश्चिकालीन आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।वहीं बैठक में राजकपूर प्रधान,कान्द्रू महतो,सुधांशु महतो,चंदन महतो,रुईदास लेयंगी,श्रीहरि गोप,दिकू राम मार्डी,दीपक महतो,करन बास्के,सरोज बिहारी सतपति, सुनील महतो,लक्ष्मी नारायण महतो,गुरु प्रसाद महतो,गंगा बेकुडा, साधु चरण हेम्ब्रम, लेदा महतो,मारकोंडो बारीक,अबनी महाकुड़, सुनील महतो, रामरतन महतो, नलिन महतो,कृष्णा कांत महतो,बूढ़ेश्वर कर्मकार, भीम कर्मकार, कालिदास महतो रोईबु महतो,एवं सैकड़ो आंदोलन कारी शामिल हुए।