google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संझौली में खुला घर आंगन पिज्जा हट फेमली रेस्टोरेंट

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि संझौलो रोहतास

आज के आधुनिक युग में फास्ट फूड का अपना एक अलग की मुकाम बन चुका है। जिसमें पिज्जा भी एक अहम रोल अदा करता है। लेकिन,इसको खाने के लिए शौकीन लोगों को अब तक 10 से 12 किलोमीटर दूरी तय कर नोखा, बिक्रमगंज की तरफ जाना पड़ता था। पर अब संझौली प्रखंड स्थित राममूर्ति कॉम्लेक्स संझौली में घर आंगन पिजा हट फैमिली रेस्टोरेंट के नाम से एक रैस्टोरेंट का शुभारंभ हो चुका है। जिसका उद्घाटन रविवार को जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ई. प्रभात कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर लोगो ने रेस्टोरेंट के स्वामी को बधाई देते हुए उनके रेस्टोंरेंट को क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन तोहफा बताया। संचालक ने फास्ट फूड में बर्थ-डे केक,पिज्जा,बर्गर,पेटीस के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था होने की बात कही। इस मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह,अमैठी पंचायत पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह,समाजसेवी लव मिश्रा,पूर्व सरपंच उत्तम कुमार,बैंक मैनेजर दीपक कुमार,बलि सिंह,विकास कुमार,उमेश सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)