नौ महीने पुर्व दरिंदगी की शिकार हुई आठ वर्षीय बच्ची की परिजन से मिली योगिता भयाना न्याय दिलाने की दिया भरोसा*

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

चान्दन/बांका/गत नौ माह पूर्व होली के दिन 8 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म कर निर्मम हत्या के मामले में फॉरेंसिक जांच में रेलवे पुलिस गार्ड की गिरफ्तारी के बाद बाजार वासियों में अलग मोड़ आ गई है और ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गई है। विदित हो इस केस में पुलिस द्वारा चांदन रेलवे स्टेशन परिसर से कुछ साक्ष्य पुलिस को हाथ लगी थी। अधिकारिक अनुसंधान में गिरफ्तार रेलवे पुलिस ने इस घटना में सफाई पेश कर दिया था। लेकिन फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आने पर जब बांका पुलिस रेलवे पुलिस को गिरफ्तार किया तो चांदन प्रखंड वासी दंग रह गए। जिसको देखते हुए परी संस्था के फाउंडर योगिता भयाना अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पूरे कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के साथ दिवंगत बच्ची की बैनर तले मासूम बच्ची के न्याय के लिए मानसी को न्याय दो, आरोपियों को फांसी दो, का नारा लगाते हुए चांदन थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन से इस केस के बारे में जानकारी हासिल किया। ज्ञात हो कि 19 मार्च को एक और जहां बांका जिले वासीयों ने रंगो का त्यौहार मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर चांदन थाना क्षेत्र मेंं कुछ दरिंदों की वजह से बांका शर्मसार हो रहा था। दरअसल आरोपियों ने 8 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप कर निर्मम हत्या कर रेलवे ट्रैक नाले में छुपा दिया था। जिसके बाद पीड़ित परिजन की निशानदेही पर पुलिस प्रशासन ने शव को बरामद किया था। इस तरह की हृदय विदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चांदन, कटोरिया, देवघर एवं अन्य शहरों में भी जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग रखी थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदन थाना में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो जेल की हवा खा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद माहौल कुछ शांत हुआ था। घटना की वाइरल मेसेज पर समाजसेवी
योगिता भयाना मासूम बच्ची के साथ इस तरह शर्मसार कर देने वाली घटना को लेकर पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अपने कार्यकर्ता एवं मृतिका के परिजनों के साथ बच्ची को न्याय के लिए मिलने भी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात तो दुर पीड़ित परिवार के साथ पटना पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया था। उसके बाद तबसे योगिता भयाना मृत बच्ची के परिजनों से हमेशा टेलीफोन के माध्यम से आश्वासन देते रहे हैं और बांका जिला के हर अधिकारी से इस केस के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। ताकि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा मिले। मौके पर मौजूद परी संस्था के फाउंडर योगिता भयाना के साथ ब्रह्म प्रकाश ठाकुर जिला निदेशक बांका, प्रिया मिश्रा जिला कोऑर्डिनेटर, भाजपा नेता हरे कृष्ण पांडेय, ग्रामीण प्रभात पांडेय, उप मुखिया संजीव पोद्दार, वार्ड सदस्य तरुण कुमार दुबे, यमुना पोद्दार, आसीन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, केशव बरनवाल, सुमन पोद्दार, मनोज तिवारी, प्रिंस प्रकाश मोदी, बजरंग दल से गौरव कुमार, चंदन यादव एवं सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।