महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

विकास व सामाजिक कार्यों में तेजी से आगे बढ़ रही है आधी आबादी:बीडीओ अखिलेश कुमार

राहुल कुमार गुप्ता,संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड में धूम धाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।महिला दिवस के मौके पर प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया लक्ष्मी कुमारी,आंगनवाड़ी सेविका चिंता देवी,सहायिका गीता देवी,शिक्षिका मीनू कुमारी,अनीता महतो, जेएसएलपीएस से अनीता देवी,रिंकी कुमारी,बसंती देवी,सुनीता देवी,ललिता देवी,कविता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को बीडीओ अखिलेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा विकास व सामाजिक कार्यों में तेजी से आगे बढ़ रही है आधी आबादी।विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया।मौके पर अंचलाधिकारी नित्यानंद दास, चिकित्सा प्रभारी अरुण कुमार सिंह,प्रखंड प्रधान लिपिक प्रवीण कुमार बक्शी,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ममता सिंह, जेएसएलपीएस से दिव्या सिंह समेत सैकड़ों महिला मौजूद थी।