पालीगंज नगर पंचायत चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, कुल 71.43 प्रतिशत हुए मतदान में 38.33 प्रतिशत पुरुष व 33.10 प्रतिशत महिला मतदाता रहे शामिल



पालीगंज:- संवाददाता वेद प्रकाश

पालीगंज/ नगर पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। इस दौरान कुल 71.43 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमे 38.33 प्रतिशत पुरुष व 33.10 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है।
जानकारी के अनुसार पालीगंज नगर पंचायत गठित होने के बाद पहली बार मुख्य पार्षद, उप पार्षद व वार्ड पार्षद के लिए रविवार को मतदान कराई गई। जिसको लेकर कुल 36 बूथों का निर्माण किया गया था। जहां अनुमंडल प्रशासन की ओर से शुरक्षा सहित सभी प्रकार की उचित ब्ययवस्था की गई थी। सभी बूथों पर शुरक्षा प्रहरी व मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। उन बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराई गई। वही बूथ संख्या 13 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण 15 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ। वही मतदान के समय सभी बूथों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपना मतदान किया। मतदान के दौरान बूथ संख्या 3 पर फर्जी मतदान की अफवाह फैलते ही मौके पर पहुंचकर पालीगंज एसडीओ मुकेश कुमार व एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने जांचोपरांत अफवाह को गलत बताया। वही किसी भी बूथों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नही हुई है। जबकि चुनाव नियंत्रण कक्ष से मिली आंकड़े के अनुसार कुल 71.43 प्रतिशत मतदान की गई है। जिसमे 33.10 प्रतिशत महिला व 38.33 प्रतिशत पुरुष मतदाता शामिल है।
वही मतदान के दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। दिव्यांगों, बुजुर्गों व दुल्हनों ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। बूथ संख्या 5 पर कुछ महिलाएं घूंघट ओढ़कर मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची। वही बूथ संख्या 5 पर ही 80 वर्षीय दिबयांग बुजुर्ग विश्राम महतो अपने दो सहयोगियों के सहारे बूथ पहुंचकर मतदान किया। जबकि बूथ संख्या 12 पर ट्राई साइकिल के सहारे मतदान करने पहुंचे दिबयांग शिवनन्दन मिस्त्री ने बताया कि यह लोकतंत्र का महान पर्व है। मैं भी इस पर्व में भागीदारी निभाकर अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। जबकि खपुरा गांव स्थित बूथ संख्या 20 पर पहली बार मतदान करने पहुंचा ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मतदान कर मैं अपने आप को काफी गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। जबकि सभी मतदान केंद्रों पर तैनात शुरक्षाकर्मी भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहा था।