google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व विधायक ने बाबा गुरु घासीदास जी के 266 वी जयन्ती पर पंथी गीत व नृत्य के माध्यम से स्तुति कर रथ को किया रवाना

समाज जागरण संवाद दाता विवेक देशमुख

मस्तुरी ।बाबा गुरु घासीदास जी की 266 वी जयंती के मौके पर सतनामी बहुल इलाकों में सुबह से ही प्रभात फेरी जगह जगह निकली गई। अलग-अलग इलाकों में देर रात तक कई कार्यक्रम भी होंगे जहां पंथी नृत्य के साथ मंगल भजन गूंजेंगे। आज परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के पावन अवसर पर मस्तूरी के गुरु बालक दास मेला स्थल से शोभा यात्रा का समाज के प्रमुख द्वारा पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप लहरिया द्वारा बाबा जी के बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही गई साथ ही पंथी गीत व नृत्य के माध्यम से स्तुति कर रथ को रवाना किया गया। आयोजन मे भारी संख्या मे समाज के लोगों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक रैली मे शामिल हुए रैली मस्तुरी गुरु बालक दास मेला स्थल से प्रारंभ होकर पचपेडी मे समापन किया गया जिसमें मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के सतनामी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हुए शामिल।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)