फुल्लीडुमर थाना की पुलिस संध्या गस्ती के दौरान फुल्लीडुमर डैम के पास से चार व्यक्ति को शराब के नशे में किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फूलीडूमर/ बांका

फुल्लीडुमर थाना की पुलिस शुक्रवार को संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे चार व्यक्ति को नशे की हालत में फुलीडूमर डैम के पास से गिरफ्तार किया है| वहीं इसकी जानकारी देते हुए फूलीडूमर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को संध्या गश्ती के दौरान शराब के नशे में फुल्लीडुमर डैम एवं दूध घटिया सड़क पर 4 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है| जिनके नाम सोनू कुमार मंडल पिता रंजीत प्रसाद मंडल ग्राम शक्तिघाट, महेश राय पिता चमेली राय ग्राम शक्तिघाट ,दीपक कुमार पिता कीरानी सिंह ग्राम पुरानी राता एवं प्रीतम कुमार सिंह पिता अमरेंद्र सिंह ग्राम पुरानीराता हैं |वही गिरफ्तार व्यक्ति की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई जिसमें चारों व्यक्ति द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है| वहीं चारों शराबी की गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र सिंह एवं सैप जवानों के सहयोग से की गई| गिरफ्तार व्यक्ति की शनिवार को फुल्लीडुमर अस्पताल में कोरोना जांच के बाद जुर्माना हेतु बांका कोर्ट भेज दिया गया है| आगे फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शराबी में प्रीतम कुमार सिंह को शराब पीने के जुर्म में दो बार खेसर थाना की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है| शुक्रवार को फुल्लीडुमर थाना की पुलिस द्वारा तीसरी बार उसे शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है |जिस पर फुल्लीडुमर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को प्रीतम कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया है|