मस्टर कर्मचारियों द्वारा मरमत कार्य जारी सविलियन कर्मचारी रहें नदारद
डोला के कई वार्ड मे गिरे पेड़ लोगों के घर हुये धरासाई – घर के छप्पर उड़े
इंट्रो- नगर परिषद डोला के कई इलाकों में सोमवार की शाम बेमौसम बारिश के साथ आंधी-तूफान ने कई लोगों के घरों के छप्पर उड़ा दिए तो कहीं पेड़ किसी के घर पर गिर गया. हालांकि किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।
अनूपपुर – सोमवार शाम 5 बजे आई तेज बारिस और आंधी-तूफान ने नगर परिषद डोला के कई स्थानों पर जमकर तबाही मचाई. कई लोगों के कच्चे मकान टूट-फूट गए और लोगों के घर उजड़ गए. आंधी, तूफान और तेज बारिश से कई जगह पर बिजली के तारों मे आपस मे जुड़ने से बिजली कि समस्या भी उत्पन्न हुईं है। जहाँ पर नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, पार्षदगण कि उपस्थित मे मरम्मत कार्य मस्टर कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा है आधी तूफान व बारिश शाम 5 बजे से सुरु थी लेकिन डोला परिषद के सविलियन कर्मचारी 9 से 6 तक ड्यूटी रहती है लेकिन देखा गया कि कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे सीएमओ राजेश मार्को गाँधी जी के सामने नतमस्तक हो चुके है और कई ऐसे कर्मचारी जो सिर्फ हाजरी लगाकर चलते बनते है फिर भी सीएमओ कि आँखो पर पट्टी बधि हुईं है और शाशन के पैसे क़ो बिना कार्य किये ही भुकतान कर रहें है।
दुकानों मे बर्बाद हुई गृहस्थी के सामान
प्रभावित लोग मगलवार कि सुबह से ही पूरे सामान क़ो समेटने में लगे रहे. बारिश के पानी से खाने-पीने का सामान खराब होने से ही समस्या हुईं। आधी तूफान और तेज बारिश के चलते कोरजा के समीप टॉवर गिरने से कई इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आई. आंधी-तूफान से कच्चे मकानों के छप्पर उड़ने और तेज हवा से पानी घरों में घुस जाने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. अचानक हुई इस बारिश ने लोगों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। आधी तूफान से जिले के कई हिस्सों के पेड़ भी गिरे. इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर तेज हवा ने कई कच्चे मकानों के छप्परों को नष्ट कर दिया. हवा इतनी तेज थी कि मकानों पर रखी सीमेंट की चादरें टूटकर पूरी तरह नष्ट हो गईंं और टिन सीट के साथ ही छप्पर के एगल पाईप भी हवा में उड़ते हुए दिखाई दे रहें. वहीं कुछ मकानों में पेड़ गिरने से दीवारें भी धराशायी हो गईं। गनीमत रही कि इस आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई।
इनका कहना है।)
जानकारी प्राप्त हुई है वार्डो में जांच के लिए आ रहें।
आशा राठौर
पटवारी डोला
तेज बारिस व तूफान से वार्ड में कई जगह बिजली के तार टूटने व पेड़ गिरने कि जानकारी पर मरमत कार्य जारी किया गया है।
रीनू सुरेश कोल
अध्यक्ष नगर परिषद डोला
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



