प्राचीन संत समाज के लोगों के साथ आज के समाज के लोगों को हो जुड़ाव– कैप्टन भूपेंद्र वीर चक्र


आने वाली पीढ़ी को जाएगा एक अच्छा संदेश– मनदीप मलिक


हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा) : भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र वीर चक्र ने 23 अप्रैल को गांव धनौरी (कैथल) में होने वाले संत श्री धन्ना भगत राज्य स्तरीय जयंती समारोह में लोगों को अधिक से अधिक तादाद में पहुंचने का आह्वान किया और कहा कि इस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को ड्यूटियां सौंप दी गई है| वे गणपति चौक में स्थित नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे| भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र वीर चक्र ने कहा कि इस जयंती समारोह में तीन-चार स्टेज बनाई जाएंगी| एक स्टेज वीआईपी के लिए और दूसरी स्टेज संतो महापुरुषों के लिए तथा तीसरी स्टेज उल्लेखनीय उपलब्धियों वालों के लिए होगी| इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा शिरकत की जाएगी और अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की जाएगी| उन्होंने कहा कि इस समारोह को करवाने का मुख्य उद्देश्य प्राचीन संत समाज के लोगों के साथ आज के समाज के लोगों का जुड़ाव हो| इस जयंती समारोह के जिला संयोजक मनदीप मलिक ने कहा कि इस समारोह में 200 से अधिक बसें हिसार जिले से जाएंगी और अलग-अलग साधनो में भी लोग जाएंगे| इस समारोह से आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा संदेश जाएगा| इस समारोह में बहुत बड़ा संगम होगा और लाखों लोग जुड़ेंगे| इस समारोह में भंडारा भी चलाया जाएगा| इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र वीर चक्र ने किसान विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली| इस बैठक को पूर्व विधायक वेद नारंग, जिला संयोजक प्रोफेसर मनदीप मलिक, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, जिला पार्षद महंत दर्शन गिरी महाराज आदि ने भी अपने संबोधन में 23 अप्रैल को गांव धनौरी (कैथल) में होने वाले राज्य स्तरीय जयंती समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की| इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान रमेश बैटरीवाला, साधु राम जाखड़, नरेश नैन हसनगढ़, पर्यावरण संरक्षण विभाग जिला प्रमुख शमशेर पंघाल, भाजपा जिला सचिव देवेंद्र शर्मा देव, भाजपा जिला सचिव डॉक्टर सुरेश जाखड़, जिला मीडिया सहप्रभारी मनोज रहेजा, मंडल प्रधान महेश शर्मा, युवा मोर्चा मंडल प्रधान एडवोकेट तरुण मेहता, सुरेश गोयल, महेंद्र सेतिया, केवल कृष्ण आर्य, पार्षद प्रतिनिधि मास्टर सुरेश शर्मा व सुरेंद्र मलिक समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे|