भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिला मुख्यालय स्थित टाउन थाना परिसर में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार अंचल अधिकारी राहुल कुमार एवं थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन की उपस्थिति में आयोजन किया गया। वही अंचल अधिकारी ने बताया कि चार नए मामले आए हैं, 20 मामले लंबित है। उन्होंने बताया कि आपसी समझौता से भूमि समस्याओं का समाधान किया जाता है। भूमि विवाद के मामले को सुलझाने के लिए डीएम और एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता है। इसी दौरान भूमि विवाद से संबंधित समस्या लेकर फरियादी दूर दराज से जनता दरबार में पहुंचे थे। जहां जनता दरबार में पहुंचे सभी फरियादी के नए- पुराने भूमि विवाद के कागजात बारीकी से जांच किया गया। वहीं एक पक्ष के लोग नहीं पहुंचने पर नोटिस भेजकर अगला शनिवार उपस्थित होने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply