google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरणंं ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कार्यालय में किया गया।

बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन से पूर्व की तैयारियों, प्रक्रियाओं एवं राजनैतिक दलों के सहयोग से निर्वाचन को पारदर्शी बनाने के संबंध में विस्तृत विमर्श करना था।
बैठक में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच पूर्ण कर ली गई है।
बीएलओ प्रशिक्षण सम्राट अशोक भवन में 100-100 के समूह में संचालित किया जा रहा है।
बीएलओ पर्यवेक्षक के रूप में 30 कर्मियों/पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
BLA-2 की सूची का अद्यतन एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ है। सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रगति पर है।
मंथली पूलिंग डेटा 30.04.2025 तक पोर्टल https://ceoelection.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

बैठक में विशेष रूप से निर्वाचक सूची के सतत अद्यतीकरण के तहत 18-19 आयु वर्ग, 80 वर्ष से अधिक, 100 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.01.2025 के पश्चात 07.01.2025 से 31.03.2025 तक कुल 2596 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं एवं 1155 नाम विलोपित किए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र 53-ठाकुरगंज में कुल मतदाता संख्या 3,19,500 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1,65,310, महिला मतदाता 1,54,184 तथा तृतीय लिंग के 06 मतदाता हैं। लिंगानुपात 933 एवं E/P अनुपात 62.5% है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विधानसभा-वार एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी शामिल होंगे।
राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे नये मतदाताओं को जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाएं एवं BLA-1 तथा BLA-2 की नियुक्ति में सहयोग करें।

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने हेतु आगामी समय में जिले एवं प्रखंड स्तर पर साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें राजनीतिक दलों के अध्यक्ष भाग लेंगे।

सभी दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी उन्हें समय-समय पर प्रदान की जाती रहेगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)